पुराने विवाद में परिवार पर हमला, बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ कर फोड़े गाड़ी के कांच

उज्जैन के बहादुरगंज में एक घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।
ujjain

उज्जैन के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बहादुरगंज में एक मकान में तोड़फोड़ और परिवार के लोगों पर हमला करने की जानकारी सामने आई है। यह घटना गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को बताई जा रही है। जब एक परिवार पर पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने 6 लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर हमला किया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर के पास में रहने वाले कृष्णा भारती ने 6 लोगों के साथ घर में तोड़फोड़ की है। घर के बाहर रखी हुई उनकी कार के कांच भी फोड़ दिए हैं। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

घर में की गई तोड़फोड़

पीड़ित कुसुम राठौर ने बताया कि रक्षाबंधन से 3 दिन पहले उनका पड़ोसी से विवाद शुरू हुआ था। पड़ोस में रहने वाले युवक उनके घर की छत पर पहुंच गया था। जिसकी वजह से परिवार के लोगों और युवक के बीच विवाद हुआ था। इस समय पुलिस में भी शिकायत की गई थी।

परिवार को दी धमकी

परिवार का कहना है कि संबंधित युवक कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। वो लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। बेटे को फोन कर अपशब्द कहने के साथ बंदूक से जान से मारने की धमकी और एक साल के बच्चे को उठाकर ले जाने की धमकी देने की बात भी कही है।

समझाइश के बाद हुआ हमला

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर पुलिस द्वारा समझाइश देकर टीआई से मिलने की बात कही गई थी। वो घर पर लौट कर गेट लगा ही रहे थे तभी कृष्णा भारती के साथियों के साथ पहुंचा। सभी के चेहरे पर कपड़ा बंधा था और हाथों में चाकू थे। उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर बाहर रखी हुई कार के कांच भी फोड़ दिए।

पुलिस कर रही जांच

इस घटना के बाद परिवार ने एक बार फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews