2600 करोड़ के उज्जैन-गरोठ हाईवे पर फिर उठे सवाल, 500 मीटर हिस्सा तोड़कर बनाया जाएगा

2600 करोड़ के उज्जैन गरोठ हाईवे का कुछ हिस्सा धंसने के बाद अब एनएचआई ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए इस हिस्से को जल्द से वापस बनाने का अल्टीमेटम दिया है।
Ujjain Garoth highway

बाबा महाकाल की नगरी में 2600 करोड रुपए की लागत से उज्जैन गरोठ हाईवे बनाया जा रहा है। एक बार फिर गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 7 महीने पहले ही देवास रोड से रेलवे पटरी के बीच वाला हिस्सा ढहा था और अब एक बार फिर यही नजारा देखने को मिल रहा है।

हाईवे के इस हिस्से के धंसने के बाद अब एनएचआई के अधिकारी इसके 500 मीटर हिस्से को तोड़कर फिर से बनाने की बात कर रहे हैं। इसके लिए हाईवे बनाने वाली एजेंसी को फटकार भी लगाई गई है। यह कहा गया है कि 17 मीटर ऊंचाई पर बने हाईवे के 500 मीटर हिस्से को तोड़कर जल्द से जल्द फिर से निर्माण किया जाए।

वापस बनाया जाएगा हाईवे

इस बारे में जानकारी देते हुए पीडी एनएचआई उज्जैन शिवम शर्मा का कहना है कि उज्जैन गरोठ हाईवे पर देवास रोड ब्रिज के पास वाले हिस्से को तोड़कर फिर से बनाए जाने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कोशिश की जाएगी कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कर 31 मार्च तक हाइवे पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाए।

Ujjain Garoth highway

कंपनी ने शुरू किया काम

दूसरी तरफ अफसर से मिली फटकार के बाद निर्माण एजेंसी जीएचवी कंस्ट्रक्शन ने जैसे की मदद से सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। कंपनी सीनियर इंजीनियर अमित राय के मुताबिक हाईवे धंसा नहीं था इसमें कुछ तकनीकी खामियां सामने आई है। इस वजह से एक हिस्सा तोड़कर फिर से इसका निर्माण किया जा रहा है।

पहले भी धंस गई थी दीवार

ये पहली बार नहीं है जब उज्जैन गरोठ हाईवे पर कुछ हिस्सा ढहने की जानकारी सामने आई है। फरवरी के महीने में यहां देवास रोड बायपास की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई थी। वहीं कई जगह ब्लॉक्स पर क्रैक भी नजर आए थे। इस बारे में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया था कि ब्लॉक फेल होने की शिकायत मिल रही है। काम चल रहा है और इसे रिपेयर किया जा रहा है।

Ujjain Garoth highway

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews