
31 अक्टूबर का दिन लोह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी पहचाना जाता है। आज इस खास दिन पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए सहयोग को याद करने और नागरिकों में एकता, अखंडता और सद्भावना की भावना जागृत करने के लिए रंग फिर यूनिटी का आयोजन किया गया। उज्जैन में भी ये नजारा देखने को मिला।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यहां सभी एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते नजर आए। इस दौरान दशहरा मैदान से रन फिर यूनिटी का आयोजन किया गया। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
उज्जैन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित की गई रन फॉर यूनिटी उज्जैन के दशहरा मैदान से शुरू हुई। यहां से यह शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकलीं। सुबह 7 बजे इस दौड़ का आयोजन किया गया। अतिथियों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
तिरंगा लेकर लगाई दौड़
रन फॉर यूनिटी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कैडेट, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। सभी एक साथ तिरंगा लहराते हुए निकले। प्रतिभागियों ने इस दौड़ से भाईचारे और सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और राष्ट्र की एकजुटता का संदेश दिया। @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @PROJS_Ujjain
@DrMohanYadav51 https://t.co/75yWBvYI0g— Collector Ujjain (@collectorUJN) October 31, 2026
ली है एकता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कलेक्टर कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की शपथ ली। इसराइल सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को भी याद किया गया।
View this post on Instagram
ये हुए शामिल
रन फॉर यूनिटी की इस दौड़ और शपथ ग्रहण समारोह में उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

