उज्जैन: गरोठ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटी कार, 2 की मौत

उज्जैन की तराना तहसील के कायथा गांव में रहने वाला राठौर परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य घायल हुए हैं।
Ujjain

उज्जैन जिले में रविवार शाम गरोठ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। यहां एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार सवार दंपति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बड़ौत से लगभग 10 किलोमीटर पहले एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में जगदीश राठौर की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

कायथा के इस परिवार की कार में जगदीश के साथ साथ पत्नी मनोरमा राठौर तथा घर के अन्य सदस्य बैठे हुए थे। हादसे में मैं दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई है परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं और दो बच्चे सुरक्षित हैं। ये परिवार उज्जैन जिले की तराना तहसील के कायथा गांव का रहने वाला है।

भेरू पूजन के लिए जा रहा था परिवार

राठौर परिवार रविवार शाम भेरू महाराज के दर्शन पूजन के लिए जा रहा था। बड़ौत से 10 कमी पहले गरोठ हाईवे पर अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।

वाहन में सवार था पूरा परिवार

इस हादसे में जगदीश राठौर की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी मनोरमा जो गंभीर रूप से घायल हुई थी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कार में सात लोग सवार थे। जिसमें से 5 बड़े और दो बच्चे थे। दोनों बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही कायथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews