उमरिया के देवरिया गांव में जंगली हाथियों का आतंक, 1 व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में दहशत

घटना से ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल है, क्योंकि जंगली हाथियों ने गांव के आसपास डेरा डाल रखा है और एक हाथी पड़ोसी गांव करैया में भी देखा गया है।
Elephant

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में जंगली हाथियों का कहर जारी है। इससे सभी लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसकी एक ताजा घटना आज ही सामने आई है, जब हाथियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।

दरअसल, मामला चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरिया का है। जब मृतक रतन यादव सुबह-सुबह खेत पर गए थे, तभी तीन जंगली हाथियों ने रतन को अपने पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।

तनाव का माहौल

घटना से ग्रामीणों में भय और तनाव का माहौल है, क्योंकि जंगली हाथियों ने गांव के आसपास डेरा डाल रखा है और एक हाथी पड़ोसी गांव करैया में भी देखा गया है। वन विभाग और चंदिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

बता दें कि इससे पहले जिले में 10 जंगली हाथियों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सभी हाथियों का झूड एक गांव से दूसरे गांव भटक रहे हैं। इसके आंतक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। रात के समय सभी अपने घरों के बाहर आग जलाकर सोते हैं। उनके मन में डर बना हुआ है कि कब हाथियों द्वारा उनपर हमला हो जाए। हालांकि, वन विभाग की टीम द्वारा लगातार सुरक्षा को लेकर कार्य किया जा रहा है।

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews