उमरिया रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार की पीटाई, FIR के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित, पढ़ें पूरी खबर

मामले को लेकर सिटी कोतवाली का कहना है कि यह GRP का मामला है। उसके लिए कवरिंग लेटर शहडोल जीआरपी को भेजा गया है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
Umaria Railway Station

Umria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब रेलवे स्टेशन में 11 नवंबर की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे की पार्किंग का काम देख रहे ठेकेदार के साथ गाड़ी पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की गई। जिसे लगभग 1 सप्ताह गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक पीड़ित FIR के लिए दर-दर भटक रहा है। ना ही मामले में पूछताछ की गई है और ना ही जांच हो रही है।

मामले को लेकर सिटी कोतवाली का कहना है कि यह GRP का मामला है। उसके लिए कवरिंग लेटर शहडोल जीआरपी को भेजा गया है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

जानें मामला

दरअसल, बिलासपुर GM को उमरिया आना हुआ था। इस चक्कर में पार्किंग को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों के निर्देश प्राप्त थे। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर कोई भी गाड़ी खड़ी नहीं होने दिया जाए। इस कारण ठेकेदार और उनके कर्मचारियों के द्वारा सभी को वहां गाड़ी खड़ी करने से मना किया जा रहा था। तभी कुछ असामाजिक तत्वों की गाड़ी को खड़ी करने से मना किया, तो उन युवकों को बुरा लगा। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Umaria News

अपराधियों के हौसले बुलंद

इस दौरान बातचीत आगे बढ़ी और मारपीट तक मामला चला गया, जिससे ठेकेदार का हाथ टूट गया और उनके कर्मचारियों को भी गंभीर चोटें आई, लेकिन सीमा रेखा के चक्कर में अभी तक कुछ भी कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद है। ऐसे में ही सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार कौन सा थाना एफआईआर दर्ज करेगा। वहीं, उमरिया पुलिस या जीआरपी शहडोल क्या कार्रवाई करती है, इस पर एक अभी तक सवालिया निशान खड़ा है।

[dgv_vimeo_video id=”1030449397″]

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews