
Umaria News : उमरिया जिला चिकित्सालय में राहुल रजक के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। 23 वर्षीय राहुल 21 जनवरी को उमरिया कोतवाली अंतर्गत कछरवार से लापता हो गया था। उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। राहुल का शव 1 अगस्त को नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बन्ना नाला के समीप एक कुएं में मिला।
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं, राहुल के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की, जिससे हत्यारे अब तक पकड़े नहीं गए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने न्याय की मांग की और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की।
सजा दिलाने की अपील
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया मौके पर पहुंचे। मृतक राहुल रजक के परिजनों ने भरौली चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की है। इसके अलावा, परिजन आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले की ठीक से जांच नहीं की है, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की अपील की है।
[dgv_vimeo_video id=”994445216″]
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

