
Minor murdered Two friends arrested
उमरिया जिले की मानपुर पुलिस ने नाबालिग की हत्या का खुलासा किया है, हत्या की वजह भी हैरान करने वाली है, दर असल कच्ची उम्र के प्यार में अपने ही दोस्त का अपनी गर्लफ्रेंड से बात करना प्रेमी को इतना नागवार गुजरा कि उसने दूसरे नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर खुनी साजिश रची और इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के बहाने जंगल में ले जाकर चाकू से हत्या कर दी। आरोपी दोनों नाबालिग दोस्त अब पुलिस हिरासत में हैं।
उमरिया जिले के मानपुर से 14 मई को लापता हुए 15 वर्षीय बालक की सगमनिहा के जंगल में 17 मई को मिली लाश का इशारा साफ किसी आपराधिक साजिश का तो था लेकिन ये इतनी खौफनाक और आश्चर्यजनक होगी शायद किसी ने नहीं सोचा था, पुलिस के द्वारा आज घटना के खुलासे में नाबालिग की हत्या का जिम्मेदार उसके ही दो नाबालिग दोस्तों को बताया गया है
एसडीओपी उमरिया पी एस परस्ते ने बताया कि आरोपी नाबालिग को इस बात से गुस्सा आता था कि मृतक उसकी गर्लफ्रेंड से क्यों बात करता है, जब रोकने पर भी वो नहीं रुका तो उसने एक खौफनाक प्लानिंग की और साथ देने के लिए अपने हम उम्र साथी को साथ लिया भरोसे में लेकर मृतक को जंगल ले गए।
इंस्टाग्राम पर किडनैपिंग की रील बनाने रची साजिश
दोस्तों ने ने इंस्टाग्राम के लिए किडनैपिंग की रील बनाने की साजिश रची और योजना के मुताबिक मृतक को जंगल में ले जाकर सीन क्रिएट करने के बहाने उसके हाथ पैर बांधकर मुंह में टेप लगाकर तैयारी की गई, वो कुछ समझ पाता कुछ समझ पाता तब तक दोनों दोस्तों ने उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
तकनीकी साक्ष्य ने पहुंचाया आरोपियों तक
घटना के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो तकनीकी साक्ष्यों ने बहुत मदद की, पुलिस ने हत्या के पहले से लेकर घटनाक्रम की कड़ियाँ जोदिदं तो खुलासा हो गया कि साथियों ने ही हत्या की और वजह बनी गर्लफ्रेंड से बात करना, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
मौसी के यहाँ गर्मी की छुट्टियाँ बिताने आया था मृतक
बता दें मृतक बालक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ का रहने वाला है और मानपुर में अपनी मौसी के यहाँ गर्मियों की छुट्टी की वजह से आया था, वो यहाँ पहले भी आता जाता रहा है इसलिए यहाँ भी उसके दोस्त बन गए थे जिनसे उसकी बात होती थी और उन्हीं दोस्तों ने एक बात से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

