‘भाभीजी घर पर हैं’ की लीड एक्ट्रेस सौम्या टंडन बांधवगढ़ पहुंचीं, टाइगर सफारी, चाक पर बनाए मिट्टी के बर्तन

‘भाभीजी घर पर हैं’ की लीड एक्ट्रेस सौम्या टंडन बांधवगढ़ पहुंचीं, टाइगर सफारी, चाक पर बनाए मिट्टी के बर्तन

Saumya Tandon in Bandhavgarh : छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और टीवी सीरियल “भाभीजी घर पर हैं ” की मुख्य किरदार सौम्या टंडन बाँधवगढ़ पहुंची। वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने यहां आई थीं। यहां जंगल सफारी के दौरान उन्हे बाघ भी दिखा। सौम्या ने परिवार के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिताया।

सौम्या टंडन 1 से 4 अप्रैल तक बाँधवगढ़ में थीं। यहां उन्होने चाक से मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया देखी और इसपर हाथ भी आजमाया। वे एक कुम्हार के घर अपने बेटे के साथ बैठकर चाक से मिट्टी के बर्तन बनाना सीख रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। छोटे पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली अदाकारा ने परिवार के साथ यहां खूब इन्जॉय किया। बाँधवगढ टाइगर रिजर्व पंहुचकर सौम्या ने टाइगर रिजर्व की सफारी की और उन्हें बाघ दर्शन का आनंद भी मिला। साथ ही उन्होने बाँधवगढ़ के ख्याति प्राप्त ऐतिहासिक स्थल भी देखे। इस दौरान पर्यटकों, गाइड और जिप्सी चालकों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली और सौम्या ने भी खुशी खुशी तस्वीरें खिंचवाई।

[dgv_vimeo_video id=”815254324″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews