रफ्तार का कहर : मंत्री के काफिले ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

रफ्तार का कहर : मंत्री के काफिले ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट| माननीयों के काफिलों में सरपट दौड़ती गाड़ियों के कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं| ऐसा ही एक बड़ा हादसा उमरिया (Umaria) जिले में हो गया| यहां मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री मीना सिंह (Minister Meena Singh) के काफिले ने एक युवक को कुचल दिया | हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को यह हादसा तब हुआ जब आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह का काफिला उमरिया से मानपुर जा रहा था| इसी दौरान घंघरी के पास यह हुई दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है मंत्री के काफिल में शामिल एक स्कॉर्पियों गाड़ी ने युवक को कुचल दिया, जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई| घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है|

बताया जा रहा है कि यहां पर स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गई, जहां पर यह युवक खड़ा था, इस घटना में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है। मृतक युवक का नाम रिंकू कोल बताया जा रहा है, जो कि कोल झारखंड का रहने वाला था और उमरिया में मजदूरी का काम करता था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews