सोन नदी में तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

सोन नदी में तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला, रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

उमरिया| उमरिया-शहडोल (Umaria-Shahdol) की सीमा पर सोन नदी (Son Rever) में तीन बच्चों के डूबने की खबर है| नदी पार करते समय यह हादसा हुआ है। घटना के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है वहीं 2 बच्चों की तलाश जारी है। इनकी तलाश के लिए मानपुर पुलिस उमरिया व शहडोल की होमगार्ड टीम के साथ मिलकर जुटी हुई है। जबलपुर से गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है| रात में रेस्क्यू नहीं किया जा सका| आज टीम ने काम शुरू किया है जिसमें एक बच्चे का शव बरामद हुआ है वहीं 2 की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में सात वर्षीय नारेन्द्र पिता छोटे सिंह निवासी भमरहा की पानी में डूबकर मौत हो गई। बृजेन्द्र सिंह पिता इन्द्रजीत (16) निवासी सेहरा व बृजेन्द्र पिता छोटे लाल सिंह (8) लापता हंै।

बताया जा रहा है कि बृजेश सिंह पिता इंन्द्रजीत अपनी बुआ के यहां सेहरा मानपुर आया हुआ था। रविवार को वे लोग सोननदी के रास्ते अपने घर भमरहा जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे घाट में पहुंचने के बाद मामा के साथ चार बच्चे नदी पार करने के लिए उतरे। धर्मेन्द्र व बिजेन्द्र को शंखू अपने कांधे पर बिठाए हुए था। बृजेश व नारेन्द्र उसके पीछे चल रहे थे। तभी युवक के अनियंत्रित होने पर कंधे में बैठे दोनों किशोर पानी में बहने लगे। गनीमत रही कि शंखू ने धर्मेन्द्र का हाथ नहीं छोड़ा। उसे दूसरे तरफ पहुंचाया। तब तक बिजेन्द्र, बृजेश व नारेन्द्र एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गहरे पानी की तरफ बह गए। घटना के दौरान दूसरे छोर पर मौजूद रिश्तेदारों ने चीखते चिल्लाते हुए मदद के दौड़े तब तक तीनों नदी की गहराई में समा चुके थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews