
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में एक वकील और महिला पक्षकार के बीच जमकर विवाद हो गया। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। साथ ही प्रशासन पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।
इस कारण हुआ विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला पक्षकार अपनी केस की फाइल मांग रही थी। इस पर यह विवाद हुआ है। इतनी सी बात को लेकर वकील ने महिला पक्षकार की लत, घुसे और जूते से पिटाई कर दी। इससे मामला और भी गंभीर हो गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब इस तरह की घटना परिसर में हुई है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।
दिव्यांग पिता भी थे मौजूद
फिलहाल, मौके पर तैनात पुलिस ने मामले को शांत कराया है। वहीं, विवाद करने वाले वकील का नाम चंद्रभान विश्वकर्मा बताया जा रहा है जोकि पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर में विवाद कर चुके हैं। बता दें कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त काफी लोग मौजूद थे। इतना ही नहीं, महिला पक्षकार के दिव्यांग पिता भी उनके साथ ही थे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर किस प्रकार की कार्रवाई करती है।
[dgv_vimeo_video id=”1003936317″]
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

