बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की तरह ही पशुओं पर मंडरा रहा जान का खतरा, ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

पशुओं ने कोदो कुटकी खाई है। इसके बाद वे अचानक बीमार पड़ गए डॉक्टरों ने मौके पर पहुंच कर इलाज किया। साथ ही उन्होंने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria News : बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखनौटी और रोहनिया गांव में 22 मवेशी कोदो की फसल खाने से बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत शासकीय पशु चिकित्सक को दी। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंच कर इलाज किया। साथ ही उन्होंने ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

बता दें कि हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत हो गई, जिसकी जाँच जारी है। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को कोदो खिला दिया जिससे वह अचानक से बीमार हो गये। जैसे ही इसकी सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक को मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुं गए।

ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

ग्रामीणों ने बताया कि उनके पशुओं ने कोदो कुटकी खाई है। इसके बाद वे अचानक बीमार पड़ गए, वहीं पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक ने बताया कि दवा देने के बाद मवेशी स्वस्थ हैं। इनके ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि कौन सी बीमारी है। प्राथमिक तौर पर यह मौसमी बीमारी लग रही है, जो पशुओं को होती रहती है।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews