नए वर्ष के आगाज में बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में लगा देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा

31 दिसंबर की मॉर्निंग सफारी और इवनिंग सफारी में 2000 के आसपास पर्यटक टाईगर साइटिंग के लिए जंगल गए हुए है। बफर और इको टूरिस्म स्पॉट में भी पर्यटक जा रहे है। बांधवगढ टाइगर रिजर्व इको सेंसेटिव जोन है।
umaria news

Umaria News : विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में नए वर्ष के आगाज में देश विदेश के पर्यटक आज बाघों का दीदार करने के लिए पहुँच रहे हैं। टाईगर स्टेट मध्यप्रदेश में मौजूद सभी टाईगर रिज़र्व में बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में सबसे अधिक 265 बाघ हैं। यही कारण है कि देश विदेश के पर्यटकों के लिए बांधवगढ पहली पसंद बना हुआ है।

अमेरिका से आई हुई मिस टीजर ने बताया कि बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व आने बहुत ही अच्छा लगा। बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व की बायोडायवर्सिटी बहुत ही अच्छी हैं। मैं बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में बाघ देखने के लिए आई हुई हूँ।

भारतवर्ष में सबसे सुंदर और प्यारा है बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व

वही मुम्बई से आए हुए राज उपाध्यय ने बताया कि हर नए साल के आगाज में हम बांधवगढ टाईगर रिज़र्व आते है। बांधवगढ टाईगर रिज़र्व में मगधी, ताला, खितौली गेट में हम जाना पसंद करते है। हर नए साल में बांधवगढ आकर टाईगर देखना हमे काफी पसन्द है। बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व पूरे भारतवर्ष में सबसे सुंदर और प्यारा टाईगर रिज़र्व है। हम सबसे ज्यादा बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व ही विजिट करते है।

[dgv_vimeo_video id=”1043123839″]

[dgv_vimeo_video id=”1043125142″]

देशी-विदेशी पर्यटकों में दिखा काफी उत्साह

वहीं डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि नए वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यटकों में काफी उत्साह है। 5 जनवरी तक कोर जोन पूरा फुल हो चुका है। बफर जोन में भी काफी पर्यटक जा रहे हैं। 31 दिसंबर की मॉर्निंग सफारी और इवनिंग सफारी में 2000 के आसपास पर्यटक टाईगर साइटिंग के लिए जंगल गए हुए है। बफर और इको टूरिस्म स्पॉट में भी पर्यटक जा रहे है। बांधवगढ टाइगर रिजर्व इको सेंसेटिव जोन है इसलिए यहां एसडीएम के द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेशों की परिपालन के लिए स्थानीय पुलिस की टीम के साथ में प्रबंधन की टीम लगी हुई है। देश के साथ-साथ विदेश से भी नए वर्ष के आगाज में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंचे हुए हैं।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1043123384″]

[dgv_vimeo_video id=”1043123310″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews