केनरा बैंक ने महंगा किया लोन, MCLR बढ़ाया, 12 नवंबर से लागू होंगे नए लेंडिंग रेट्स 

केनरा बैंक ने एमसीएलआर में 10 बीपीएस की वृद्धि की है। इसका असर लोन के ब्याज दर और ईएमआई पर पड़ेगा। नए रेट जल्द ही प्रभावी होंगे। 
loan rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बढ़ोत्तरी की गई है। सभी टेन्योर के लिए 10 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक संशोधन के बाद एमसीएलआर 8.05% से लेकर 9.20% होगा, जो वर्तमान में 7.95% से लेकर 9.10 तक है।

एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें होती हैं, जिससे कम ब्याज पर बैंक लोन ऑफर नहीं कर सकते हैं। सभी बैंक वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव करते हैं। ऐसे ग्राहक जिनका फ्लोटिंग रेट लोन एमसीएलआर से लिंक्ड हैं, उनपर बैंक के इस फैसले का असर पड़ेगा। लोन महंगा हो सकता है। ईएमआई भी बढ़ सकता है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95% से बढ़कर 8.05% तक पहुँच चुका है। एक महीने के लिए अब एमसीएलआर 8.15% होगा, जो वर्तमान में 8.05% है। 3 महीने के लिए दरें 8.30% से बढ़कर 8.40% तक पहुँच चुका है।

6 महीने के लिए 8.65% से बढ़कर 8.75% तक हो चुका है। एक साल के लिए रेट्स 8.80% से बढ़कर 8.90% तक पहुँच चुका है। 2 साल के लिए एमसीएलआर 9.05% से बढ़कर 9.15% तक पहुँच चुका है। 3 साल के लिए एमसीएलआर 10 बीपीएस की वृद्धि के बाद 9.20% हो चुका है।

नवंबर में एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव 

केनरा बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नई दरें 2 नवंबर से लागू हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.75% है। वरिष्ठ नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% ब्याज बैंक मिल रहा है। एक साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस तक ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक इंटरेस्ट 555 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। वहीं 444 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 6.65% इंटरेस्ट मिल रहा है।

सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

नवंबर में सेविंग्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। 2.50% से लेकर 4% ब्याज ऑफर कर रहा है। 100 करोड़ रुपये से कम के बैलेंस पर 2.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। 100 करोड़ से अधिक और 300 करोड़ रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.65%, 300 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.10%, 500 करोड़ रुपये से अधिक और 1000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.40% इंटरेस्ट बैंक दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews