444 दिन के FD पर मिल रहा 7.30% रिटर्न, पंजाब एंड सिंध बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट 

पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट भी मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
Bank FD rates

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के पंजाब एंड सिंध बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट, NRO अकाउंट्स और कैपिटल गैन अकाउंट्स के लिए नए इंटरेस्ट रेट 6 नवंबर से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 2.85% से लेकर 6.95% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि इंटरेस्ट रेट  कॉलेबल या नॉन-कोलेबल ऑप्शन के साथ-साथ मैच्योरिटी स्लैब के चुनाव पर निर्भर करता है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक टर्म डिपॉजिट में कम से कम एक लाख रुपये का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। वहीं नॉन-कोलेबल डिपॉजिट में न्यूनतम निवेश की सीमा कम से कम एक करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम निवेश की सीमा 3 करोड़ रुपये से कम होती है।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा एडिशनल इंटरेस्ट 

बैंक रेजिडेंट वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। अधिकतम ब्याज  दर कॉलेबल डिपॉजिट के लिए 7.30% और नॉन कॉलेबल के लिए 7.35% है। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि जिनकी उम्र 80 साल या इससे अधिक है, उन्हें 0.15% एडिशनल इंटरेस्ट कुछ चुनिंदा टेन्योर पर मिल रहा है।

कई स्पेशल स्कीम उपलब्ध 

बैंक कई एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। 500 दिन के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज मिल रहा है, इंटरेस्ट रेट 6.90% है।  444 दिन के कॉलेबल एफडी का ऑप्शन चुनने पर 6.80% और नॉन कॉलेबल ऑप्शन चुनने पर 6.90% ब्याज मिल रहा है। 666 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6.85% और नॉन कॉलेबल एफडी पर 6.95% रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा 366 दिन के एचडी पर 6.10% ब्याज बैंक दे रहा है ।

कई टेन्योर पर मिल रहा 6% से अधिक ब्याज 

बैंक कई एफडी टेन्योर पर 6% से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 1 साल का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 5.85% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 375 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6.40% और नॉन-कोलेबल फ्ट पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा बैंक 777 दिन के एफडी पर 6.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। 999 दिन के कॉलेबल एफडी पर 6% और नॉन कॉलेबल एफडी पर 6.05% ब्याज सामान्य नागरिकों को बैंक दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews