
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET 2026) को लेकर आवेदन के आँकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक 2 लाख 1 हजार 64 उम्मीदवारों ने पंजीकरण पूरा कर लिया है। साथ ही शुल्क भुगतान भी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सलाह दी है।
आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 5 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। 5 नवंबर को एक नोटिस जारी करते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया। जिसके लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी नहीं देना होगा। पहले 6 नवंबर से लेकर 9 नवंबर के बीच 500 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी।
कितनी है फीस?
आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल ईडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। एससी/एसटी/PwD/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए शुल्क 350 रुपये है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई पेमेंट के जरिए शुल्क भुगतान की अनुमति होगी। सभी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें आवेदन
- सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें अकाउंट बनाएं।
- लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
- सारी जानकारी भरें।
- दस्तावेज, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें। शुल्क भुगतान करें।
- कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड और सेव कर लें।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 19, 22 और 27 दिसंबर को किया जाएगा। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 तक चलेगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी।
REGISTRATION UPDATE: CSIR-UGC NET Dec 2026
2,01,464+ candidates have already completed their registration and paid the required fee.
The last date to submit your application is tomorrow, 9 November 2026.
If you haven’t finished your application or paid the fee, do it today!
Head over to https://t.co/w2ItqQo1ZO to complete yours.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 8, 2026



