IOCL ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, 5 दिसंबर तक आवेदन का मौका, जानें चयन प्रक्रिया और पात्रता 

आईओसीएल ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन विंडो खोल दिया है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
IOCL Recruitment 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस, DEO और ऑटोमेटिक  एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment) निकाली है। संबंधित नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 7 अलग-अलग ट्रेड में रिक्त पदों की कुल संख्या 500 है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 दिसंबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्र लोकेशन और पाइपलाइन में विभाजित किया गया है। ईस्टर्न रिजन पाइपलाइंस में 116, वेस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 149, नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइन में 110, साउदर्न रीजन पाइपलाइन में 46 और साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 79 पद खाली हैं। अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस असिस्टेंट हुमन रिसोर्स पदों के लिए संबंधित विषय में फुल टाइम बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट होल्डर के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए 30 नवंबर 2026 तक उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और  PwBD को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

बिना परीक्षा होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। 12वीं/डिप्लोमा/आईटीआई/ग्रेजुएशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजिनल कॉपी और सेल्फ एसिस्टेड फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। जिसमें कक्षा 10वीं-12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट, ग्रेजुएशन मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, सेमेस्टर वाइज आईटीआई/डिप्लोमा की मार्कशीट और प्री- इंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट शामिल है। भर्ती के संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews