उमरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ डिजिटल इंडिया के दौर में ठगों ने अब सीधे मासूम ग्रामीणों की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। यहाँ एच.ओ.सी. चाइल्ड खनन कंपनी (H.O.C. Share Mining Company) कंपनी ने फेसबुक, वॉट्सऐप और एक फर्जी गूगल ऐप के जरिए उमरिया के भोले-भाले ग्रामीणों को ‘घर बैठे कमाई’ का ऐसा लालच दिया कि लोग अपनी गाढ़ी कमाई लुटा बैठे। लाखों की धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित अब न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं।
ऑनलाइन माइनिंग’ के नाम पर लूट
उमरिया में ग्रामीणों को ‘ऑनलाइन माइनिंग’ के नाम पर लूट लिया गया। उमरिया जिले के दर्जनों ग्रामीणों को H.O.C. ग्लोबल शेयर माइनिंग कंपनी ने अपना शिकार बनाया है। ठगी का तरीका बेहद शातिर था! पहले फेसबुक पर विज्ञापन दिया गया, फिर वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। लुभावने वादे किए गए कि ‘आज पैसा लगाओ और रोज मुनाफा पाओ’। एडमिन ग्रुप पर हर दिन नए-नए ऑफर्स का लालच दिया जाता था।
कंपनी द्वारा दिए गए UPI नंबरों पर लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए
कंपनी ने ऐसा विश्वास जीता कि पीड़ितों ने कंपनी द्वारा दिए गए अलग-अलग UPI नंबरों पर लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। 2 मिनट के ऑनलाइन काम के बदले बड़ी रकम का झांसा दिया गया। लेकिन जब पैसे निकालने की बारी आई, तो कंपनी का वो ‘जादुई’ ऐप बंद हो गया और एडमिन गायब!
अब पीड़ितों के पास सिवाय पछतावे के कुछ नहीं बचा। ठगे गए ग्रामीणों ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और उन शातिर दिमाग ठगों की गिरफ्तारी की मांग की है जो ग्रामीण परिवेश की मासूमियत का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए।”
कार्रवाई का मिला आश्वासन
ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलवाया है कि वह इस मामलें में गंभीरता से जांच करेंगे, पीड़ितों ने पुलिस को कई अहम सबूत भी सौंपें है।




