उमरिया कन्या शिक्षा परिसर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ दो युवाओं का आमरण अनशन, प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग

उमरिया में दो युवा आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। दरअसल, यह कन्या शिक्षा परिसर में हुई कथित अनियमतता के विरोध में प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं।
Umaria

उमरिया में कन्या शिक्षा परिसर में कथित आर्थिक अनियमितताओं के विरोध में दो युवा आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। यह मामला जिले के पाली नगर स्थित कन्या शिक्षा परिसर का है। जहां छात्राओं के साथ में भ्रष्टाचार के मामले ने तूल पकड़ लिया।

आमरण अनशन पर बैठे युवाओं का आरोप है कि छात्राओं को निजी खर्च के लिए उनके बैंक खातों में भेजी गई राशि का तत्कालीन प्राचार्य सरिता जैन ने दुरुपयोग किया है। मामले की जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात कही जा रही है।

आमरण अनशन पर बैठे युवा

पाली नगर के दो युवा, आरोपी प्राचार्य के निलंबन पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना है की जांच में प्राचार्य के खिलाफ लगाया गया आरोप सिद्ध हो गया है इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने में आनाकानी की जा रही है। इससे लोगों में विश्वास की स्थिति पैदा हो रही है।

परिजनों का मिला साथ

दोनों युवाओं के इस आंदोलन को छात्राओं के परिजनों का भी समर्थन मिल रहा है। सभी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आंदोलन से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि छात्राओं के हित से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं की जानी चाहिए और दोषियों को कानून के मुताबिक दंड मिलना चाहिए। स्थानीय नागरिक भी अनशन स्थल पर अपना समर्थन जताते दिखाई दिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews