
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया से एक खबर सामने आई है, जहां मवेशी चराने के लिए जंगल गए युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पार्क के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को बरही स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया है।
लोगों में दहशत का माहौल
दरअसल, घटना बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र पनपथा बफर रेंज की है। जब बरमानी बीट के उमरहा हार आरएफ 510 के समीप बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। जिसकी पहचान बबलू प्रजापति के रुप में की गई है, जो निपनिया का रहने वाला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”1006572913″]
उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

