पुलिस की तानाशाही फिर आई सामने, महिला से अवैध वसूली और जबरन मारपीट के आरोप

women-charged-of-illegal-recovery-on-police

छतरपुर।

प्रदेश के छतरपुर जिले से पुलिसकर्मियों की एक शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिसकर्मियों पर एक महिला के साथ अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगें हैं। पुलिस के इस तानाशाही रवैये से लोगों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले की सिटी कोतवाली थाने का है। जहां एक महिला ने 2 आरक्षकों सहित एक महिला सब इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रथा दुबे, आरक्षक रूपेश और नरेश ने उसके घर जाकर पैसे की मांग की। पैसा देने से इंकार करने पर इन्हीं पुलिसकर्मियों ने गाली गलौच कर मारपीट की। जिसे परिजनों ने बचाया। 

बता दें कि महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी उस पर शराब बेचने का आरोप लगाकर अवैध वसूली करने लगे और मारपीट भी की जिससे उसे काफी चोट आई है। पुलिस के इस तानाशाही रवैये से स्थानीय लोग भड़क गए और एसपी कार्यालय का घेराव कर पीड़ित के दुर्व्यहवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews