IPS Transfer: 24 आईपीएस अफसरों का तबादला, 11 जिलों के SSP-SP बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार रात (4 फरवरी 2026) को 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें डीजी, एडीजी, आईजी से लेकर एसएसपी और एसपी स्तर तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के एसएसपी बदले गए हैं। वहीं अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती, खीरी के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है।

उत्तर प्रदेश आईपीएस तबादला सूची

  1. पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक,अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ
  2. प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन
  3. पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. यूपी के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जी.एस.ओ. यूपी
  4. विनोद कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद
  5. गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट
  6. राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद
  7. संकल्प शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त
  8. पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त
  9. अभिषेक यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से लखनऊ एटीएस पुलिस उपमहानिरीक्षक
  10. आशीष तिवारी को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ।
  11. प्रताप गोपेन्द्र यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक, पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ मुख्यालय ।
  12. संभल अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
  13. सोमेन बर्मा को डीआईजी, अयोध्या रेंज की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

11 जिलों के कप्तान बदले

  1. सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर।
  2. ख्याति गर्ग को सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक खीरी।
  3. रायबरेली के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को बस्ती पुलिस अधीक्षक
  4. चारू निगम, सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ।
  5. अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक।
  6. रवि कुमार, सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक ।
  7. पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा सुकीर्ति माधव को पीलीभीत का पुलिस अधीक्षक ।
  8. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सर्वानन टी. को अमेठी का पुलिस अधीक्षक।
  9. बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ।
  10. जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ।
  11. अविनाश पांडेय को सेनानायक, 01वीं वाहिनी एसएसएफ लखनऊ को मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

UP IPS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews