उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार (14 मई, 2026) की देर रात 84 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार (14 मई, 2026) की देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट और विकास प्राधिकरणों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
यूपी पीसीएस तबादला सूची
- आलोक कुमार वर्मा: अपर जिलाधिकारी (नगर), वाराणसी से मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर
- प्रियंका सिंह: एडीएम (वि/रा), हरदोई से कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ
- डॉ. वैभव शर्मा: एडीएम (वि/रा), बदायूँ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गोरखपुर
- अजीत कुमार सिंह: सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।
- अतुल कुमार प्रथम: एडीएम (वि/रा), गौतमबुद्धनगर से अब संयुक्त निदेशक (प्रशासन), नागरिक उड्डयन निदेशालय और संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण का जिम्मा
- संजय कुमार: एडीएम (वि/रा), जालौन से सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण
- गजेन्द्र कुमार: एडीएम (वि/रा), मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (नगर), गोरखपुर
- प्रदीप वर्मा: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), लखनऊ
- सौरभ दुबे: मुख्य राजस्व अधिकारी, बहराइच
- सविता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज
- सहदेव कुमार मिश्रा: अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रायबरेली
- श्रद्धा शांडिलयायन: परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड, लखनऊ।
- शुभी काकन: उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ।
- दीपेंद्र: प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ।
- डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय: उपनिदेशक (प्रशासन), खेल निदेशालय।
- महेश कुमार कैथल: उपनिदेशक, पर्यटन निदेशालय।
- ज्योत्सना : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि का कुलसचिव
- अरूण कुमार पांडेय: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलसचिव
- यादव भूमिका राजबहादुर: प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
- रजनीकांत को शाहजहांपुर, सुमित सिंह को बदायूं, सतीश चन्द्र त्रिपाठी को गाजियाबाद, युवराज सिंह को मुरादाबाद, अमित शुक्ला को आगरा का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
- ज्योति सिंह को अमेठी, आनंद कुमार सिंह को रामपुर, सत्य प्रिय सिंह को संभल, प्रशांत तिवारी को हाथरस का एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
- प्रवेन्द्र कुमार को मऊ, जय प्रकाश सिंह-2 को गोरखपुर, सहदेव कुमार मिश्र को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
- देवेन्द्र पाल सिंह को बिजनौर व दिनेश कुमार को ललितपुर का एडीएम वित्त और सुशील प्रताप सिंह को गौतमबुद्धनगर का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।
UP PCS TRANSFER LIST







