अखिलेश यादव ने अजित पवार विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की, एवियेशन कंपनी पर भी उठाये सवाल

अखिलेश यादव ने कहा सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब विजिबिलिटी तीन किलोमीटर हादसा तो कैसे हुआ, इसकी निष्पक्षता के साथ जाँच होनी चाहिए।
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार विमान दुर्घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है, उन्होंने विमान कंपनी पर भी सवाल उठाये और उसकी भी जाँच की मांग की है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार की बुधवार सुबह बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई, उनके साथ विमान में मौजूद चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई, इस घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, कुछ नेता दबी जुबान से इसे साजिश कह रहे हैं जिसने सियासी तूफ़ान उठ खड़ा हुआ है।

विजिबिलिटी 3 किलोमीटर हादसा तो कैसे हुआ?

इस बीच समाजवादी पार्टी एक प्रमुख अखिलेश यादव ने भी विमान हादसे पर सवाल उठाये हैं, कन्नोज में मीडिया एक सवालों के जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब विजिबिलिटी तीन किलोमीटर हादसा तो कैसे हुआ, इसकी निष्पक्षता के साथ जाँच होनी चाहिए।

विमान कंपनी की भी जाँच की मांग 

पूर्व मुख्यमंत्री ने हवाई जहाज का संचालन करने वाली कंपनी की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। अखिलेश यादव बोले इस बात भी जांच होने चाहिए कि बहुत कम समय में उस कंपनी ने बहुत सारे जहाज कैसे खरीद लिए?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews