अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा – ‘स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही बिजली ठगी’, लगाए ये गंभीर आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर योगी सरकार को घेरा है। दरअसल उन्होंने आरोप लगाया कि जरूरत से ज्यादा मीटर रीडिंग और बढ़ते बिजली बिलों के पीछे भ्रष्टाचार है।
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा - ‘स्मार्ट मीटर के नाम पर की जा रही बिजली ठगी’, लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का मुद्दा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बिजली उपभोक्ताओं से ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों से ज्यादा बिल वसूले जा रहे हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राज्य में बिजली बिल लगातार बढ़ रहे हैं और कई उपभोक्ताओं को जरूरत से ज्यादा मीटर रीडिंग दिखाई दे रही है।

दरअसल अखिलेश यादव के मुताबिक इसके पीछे सिस्टम की गड़बड़ी नहीं बल्कि भ्रष्टाचार जिम्मेदार है। उन्होंने दावा किया कि बिजली कंपनियों को ठेके देने से पहले ही कमीशन लिया जाता है और बाद में इसकी भरपाई उपभोक्ताओं से ज्यादा बिल के रूप में की जाती है।

बिजली बिल पर मचा सियासी घमासान

बता दें कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पिछले कुछ समय से चर्चा में है। सरकार का कहना है कि इससे बिजली खपत की सही जानकारी मिलेगी और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी। लेकिन विपक्ष का आरोप है कि कई जगहों पर मीटर तेजी से चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने इसी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि लोगों को अब समझ आने लगा है कि बिजली बिल अचानक ज्यादा क्यों आने लगे हैं। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जो व्यवस्था लागू की जा रही है, उससे आम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी से जुड़े लोग बिजली कंपनियों से ठेके दिलाने से पहले ही कमीशन ले लेते हैं और बाद में कंपनियां उसकी भरपाई उपभोक्ताओं से करती हैं।

लोगों के मन में शक पैदा हो रही : अखिलेश यादव

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि जिस तरह ईवीएम को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है, उसी तरह बिजली मीटर को लेकर भी लोगों के मन में शक पैदा हो रहा है। हालांकि सरकार की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं अखिलेश यादव ने बिजली बिल के साथ-साथ महंगाई और रसोई गैस के दामों का मुद्दा भी उठाया है। उनका कहना है कि आम लोगों के लिए जीवन यापन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। बिजली बिल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर ज्यादा असर पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अगर महंगी बिजली और महंगे सिलेंडर का बोझ इसी तरह बढ़ता रहा तो इसका असर राजनीतिक माहौल पर भी पड़ेगा।’ साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि जनता अब इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews