Budget 2025: योगी आदित्यनाथ ने कहा- ये बजट ‘स्वस्थ भारत-सुरक्षित भारत’ की जीवंत झांकी है

योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 'GYAN' का बजट (Budget 2025) बताकर केवल चार अक्षरों में परिभाषित कर दिया है। G मतलब गरीब, Y मतलब युवा, A मतलब अन्नदाता और N मतलब नारी शक्ति को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा।
Yogi Adityanath Government UP

Budget 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार द्वारा आज पेश किये गए आम बजट की तारीफ की है उन्होंने कहा ये बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। योगी बोले-केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत आम बजट ‘स्वस्थ भारत-सुरक्षित भारत’ की जीवंत झांकी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ये बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उठाये गए ठोस क़दमों की आधारशिला है , उन्होंने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आज जो बजट प्रस्तुत किया, वह विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा।

योगी ने बताया मोदी के “GYAN” के बजट का अर्थ 

योगी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘GYAN’ का बजट बताकर केवल चार अक्षरों में परिभाषित कर दिया है। G मतलब गरीब, Y मतलब युवा, A मतलब अन्नदाता और N मतलब नारी शक्ति को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। वंचित को वरीयता, अंत्योदय को प्रमुखता देते और देश को पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के संकल्प पथ पर तेज गति से ले जाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार।

जनपदीय अस्पतालों में Day Care Cancer Centres की स्थापना का प्रावधान

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में मातृशक्ति और समाज के अंतिम पंक्ति के सभी वर्गों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। आम बजट में आगामी 5 वर्षों में 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन देने की योजना, उनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योगी ने कहा आम बजट ‘स्वस्थ भारत-सुरक्षित भारत’ की जीवंत झांकी है। इस बजट में आगामी तीन वर्षों में सभी जनपदीय अस्पतालों में Day Care Cancer Centres की स्थापना का प्रावधान है। नि:संदेह, इस निर्णय से आम जन को बेहतर स्वास्थ्य-सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

12 लाख रुपये तक की आय को करमुक्त करने पर ये बोली योगी 

सीएम योगी ने कहा, आम बजट में 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय मध्यम वर्ग सहित देश के करोड़ों नागरिकों को लाभान्वित करने वाला है। यह लोक-कल्याणकारी निर्णय आम जन की जीवन शैली को समृद्ध करने के साथ ही उनके आर्थिक विकास हेतु मील का पत्थर सिद्ध होगा। समूचे मध्यम वर्ग को बधाई। उन्होंने कहा, आम बजट में युवाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ स्किलिंग’ व ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI फॉर एजुकेशन’ की स्थापना का निर्णय अत्यंत सराहनीय और स्वागत योग्य है। इस महत्वपूर्ण पहल से करोड़ों युवाओं को नवाचार और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे।

आम बजट देश की युवा शक्ति में नवाचार, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने वाला 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, आम बजट देश की युवा शक्ति में नवाचार, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने तथा ‘विकसित युवा-विकसित भारत’ के लक्ष्य की पूर्ति में मील का पत्थर साबित होगा। आगामी 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना, ग्रामीण सेकेंडरी स्कूलों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाएगी। उन्होंने कहा बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। करोड़ों अन्नदाता किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करता यह कल्याणकारी निर्णय किसान साथियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews