UP Weather: 2 दिन और बारिश-आंधी का दौर, आज 40 जिलों में अलर्ट, 9 मई से फिर बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD ताजा पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में 2 दिन और गर्मी से राहत रहने वाली है। मौसम विभाग ने 7-8 मई को पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
mp Weather :

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को करीब 40 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात और मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई हैं। इस दौरान 40-50 किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

9 से 11 मई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अगले 7 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की भी क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि 11 मई के बाद फिर बादल-बारिश की स्थिति बन सकती है। बुधवार (7 मई 2026) को सबसे ज्यादा बांदा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (7 मई 2026) के मुताबिक,  9-10 मई को छोड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 से 13 मई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 मई को छोड़कर 7 से 13 मई को बादल छाने के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9-10 मई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9, 10 और 11 मई को मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है।

गुरुवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और संत रविदास नगर में मौसम बदला रहेगा।
  • लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, औरैया, कासगंज, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, जालौन, झांसी, ललितपुर में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश और कही-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
  • बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाज़ीपुर, चंदौली और सोनभद्र में बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं। इन दौरान हवा की गति 40-50 किमी रह सकती है।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews