यूपी के संभल में भीषण सड़क हादसा! कार-पिकअप की टक्कर से 6 लोगों की मौत, कई घायल

संभल (Sambhal) में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम को कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हुई जिसके बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरा पिचक गया और कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं।
Jhabua

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में एक बड़ा हादसा हो गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार शाम को कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हुई जिसके बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरा पिचक गया और कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचकर भर्ती किया गया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसा थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के पास हुआ है।

पुलिस ने जांच में पाया कि कार में सवार परिवार अमरोहा के आदमपुर का है। सभी लोग रिश्तेदार की शादी की दावत से वापस लौट रहे थे। जिसके बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर गलत साइड से आ रहा लॉडिंग पिकअप से कार को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गाड़ियों की हालत देखकर लग रहा स्पीड बहुत तेज थी। कार में एक पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे थे। करीब 7 लोग सवार थे। पिकअप में सवार दो घायलों को भी चोट आई है। कार और पिकअप सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डीएम राजेश पैंसिया ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews