IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य के 11 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग अलोक कुमार को प्रभार से मुक्‍त कर दिया गया है, उनकी जगह आईएएस मनीष चौहान को भेजा गया है। आईएएस अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव स्टाम्‍प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias transfer 2025

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। महाकुंभ से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई मंडलों के आयुक्त भी शामिल हैं।

इस हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। इससे पहले 3 जनवरी को 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे, इसमें कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।इसमें सबसे प्रमुख नाम आईएएस संजय प्रसाद का था, क्योंकि लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख सचिव गृह विभाग के पद से हटाए गए संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है।

UP IAS Transfer Posting List

  1. आलोक कुमार-।।, प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त ।
  2. लीना जौहरी , प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त ।
  3. अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन का जिम्मा।
  4. मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का जिम्मा।
  5. डॉ० मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग की जिम्मेदारी ।
  6. के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार ।
  7. बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल के मंडलायुक्त।
  8. डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त।
  9. विवेक आयुक्त आज़मगढ़ मंडल बनाए गए।
  10. अजीत कुमार आयुक्त आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल ।
  11. नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाये गए।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews