IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है।
Transfer

नए साल में उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने 8 महिल अधिकारियों के 21 आईएएस के तबादले किए हैं। इनमें ज्यादातर प्रमोशन पाए अफसर हैं, जिन्हें नई तैनाती मिली है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अखंड प्रताप सिंह को सचिव निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश बनाया गया है। 1 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आइए जानते हैं किस आईएएस को कहां मिली तैनाती

  • आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधक और मोनिका रानी को महानिदेशक, स्कूल शिक्षा बनाया गया है।
  • योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता और सारिका मोहन को सचिव ,चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • आईएएस नवीन कुमार जीएस को सदस्य, न्यायिक राजस्व परिषद और भवानी सिंह खंगारौत को सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है।
  • अरुण प्रकाश को विशेष सचिव, राजस्व विभाग और रवींद्र कुमार को सचिव, नगर विकास विभाग बनाया गया है।
  • दिव्य प्रकाश गिरि को सचिव, लोक निर्माण विभाग, कृष्ण कुमार को सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग भेजा गया है।
  • अपर्णा यू को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग और सुधा वर्मा को सचिव, राजस्व विभाग बनाया गया है।

इन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी

  • रेणु तिवारी को विशेष सचिव, महिला कल्याण और संजीव सिंह को निदेशक, समाज कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है।
  • राजेंद्र सिंह को विशेष सचिव, समाज कल्याण के साथ सचिव एससी/एसटी आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण को वर्तमान पद के साथ निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा प्रबंध निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • कुमार प्रशांत को सचिव, गृह विभाग और संदीप कौर को सचिव, वित्त विभाग भेजा गया है
  • एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया गया है।
  • डॉ. वंदना वर्मा को निदेशक, महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम भेजा गया है।

UP IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews