IPS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट के लिए प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त और डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जिम्मेदारी सौंपी है।
ips transfer

UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को 9 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 15 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, देवरिया और हाथरस के एसपी भी बदले गए हैं।

बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद अब एसपी वृंदा शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उन्हें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. अजय पाल शर्मा को प्रयागराज कमिश्नरेट के लिए प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

UP IPS Transfer List

  1. डॉ. अजय पाल को जौनपुर से प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त
  2. अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक
  3. लखनऊ के पुलिस आयुक्त केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक
  4. कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक
  5. कानपुर नगर की पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा को कासगंज का पुलिस अधीक्षक
  6. बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर को देवरिया का पुलिस अधीक्षक
  7. लखनऊ के पुलिस उपायुक्त डॉ.ओमवीर सिंह व राम नयन सिंह को क्रमशः बलिया व बहराइच का पुलिस अधीक्षक
  8. बाराबंकी के पुुलिस अधीक्षक चिरन्जीव नाथ सिन्हा को हाथरस का पुलिस अधीक्षक
  9. सिद्धार्थ नगर की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को 32 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक ।
  10. देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त।
  11. बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ का पुलिस अधीक्षक ।
  12. रामनयन सिंह को बहराइच का एसपी
  13. चिरंजीव नाथ सिंह को हाथरस का एसपी
  14. हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुन अग्रवाल को लखनऊ का पुलिस अयुक्त ।
  15. प्रतिनियुक्त से वापस लौटे डॉ. अभिषेक महाजन को सिद्धार्थ नगर के पुलिस अधीक्षक ।

UP IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews