आगरा में बड़ा हादसा, बेसमेंट निर्माण के दौरान गिरी दीवार, मलबे से निकाले गए 7 लोग

आगरा के बटेश्वर थाना क्षेत्र के विजकौली गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दीवार के पास मौजूद रहे 7 लोग मलबे में दब गए।
UP Agra Latest News

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां बटेश्वर थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त दीवार के पास मौजूद रहे 7 लोग मलबे में दब गए। जिन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 2 लोगों की मौत और 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि बेसमेंट की खुदाई के दौरान निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण दीवार कमजोर हो गई और अचानक गिर गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मलबे में दबे जिन लोगों को बाहर निकाला गया हैं उनमें उत्तम सिंह (50) पुत्र आसाराम, धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र नाथूराम, सुनील कुमार (38) पुत्र दूरबीन सिंह, हीरालाल (60) पुत्र नंदराम, रामेंद्र सिंह (58) पुत्र वेद सिंह, कल्लू (32) पुत्र राम खिलाड़ी, योगेश (45) पुत्र राज बहादुर शामिल हैं।

अब इस हादसे के बाद एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट निर्माण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। न तो दीवारों को सहारा देने के लिए मजबूत संरचना थी और न ही मजदूरों के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किया गया था।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews