PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! इन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा, सामने आई ये वजह

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh ) के लाखों किसानों को झटका लगने वाला है क्योंकि उनके खाते में 2 हजार रुपए नहीं आएंगे। मतलब उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिससे किसानों को पैसा नहीं मिलेगा
PM KISAN YOJANA

देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो जाएगी। लेकिन इस बीच, एक और बुरी खबर सामने आई है। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के लाखों किसानों को झटका लगने वाला है क्योंकि उनके खाते में 2 हजार रुपए नहीं आएंगे। मतलब उन्हें 21वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह है जिससे किसानों को पैसा नहीं मिलेगा?

क्यों अटकेगा लाखों किसानों का पैसा?

बता दें कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि यूपी (UP) के करीब डेढ़ लाख किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों में कमी के कारण किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त अटक सकती है। हालांकि फार्मर रजिस्ट्री का काम बहुत ही आसान है। यूपी सरकार की ओर गांवों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन भी इस काम को पूरा कर सकते हैं।

इन किसानों का भी अटक सकता है पैसा

बता दें ​कि यूपी के कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं होता, तो किसानों के खाते में किस्त के पैसे नहीं आएंगे। आप पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। वहीं बैंक खाता आधार से लिंक होना भी काफी जरूरी है, इसके बिना भी आपके पैसे अटक सकते हैं।

इन राज्यों में जारी हो चुकी 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त कुछ राज्यों में जारी कर दी है। जिसमें 4 राज्य शामिल हैं। इनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के किसानों के खाते में 2 हजार रुपए की राशि पहुंचा दी गई है। इन राज्यों में प्राकृतिक आपदा के चलते राशि जल्दी भेजी गई है। वहीं अब अन्य राज्यों के किसानों को जल्द ही 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews