नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किया जाएगा 150 फ्लाइट्स का संचालन, जल्द पूरा होगा पहले चरण का काम

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर यात्रियों के दबाव को कम करने और नोएडा के रहवासियों को एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। पहले चरण का काम पूरा होते ही जल्द संचालन शुरू होगा।
Noida International Airport

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से चल रहा है। इसके संचालन को शुरू करने के लिए वृहद स्तर पर काम किया जा रहे हैं। यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करने की कोशिश की जा रही है। अब ये बताया जा रहा है कि यहां से हर रोज डेढ़ सौ फ्लाइट उड़ान भरेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रही परियोजना के पहले चरण का काम 10 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। यह एक रनवे के साथ संचालित होगा। जिनकी वार्षिक यात्री क्षमता एक करोड़ 20 लाख यात्रियों की रहने वाली है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते है।

हर दिन उड़ेंगी 150 फ्लाइट

एयरपोर्ट को लेकर मिल रही है जानकारी के मुताबिक यहां से प्रतिदिन 150 उड़ानों के संचालन का अनुमान लगाया जा रहा है। यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार रहेगी और दूसरे चरण में एक और रनवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जब दूसरा रनवे भी बनकर तैयार हो जाएगा तब एयरपोर्ट साल भर में 7 करोड़ यात्रियों की सेवा के लिए सक्षम होगा।

अधिग्रहीत की जाएगी भूमि

एयरपोर्ट के विस्तार के पहले चरण में 3300 एकड़ क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। जल्द ही इनका लोकार्पण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए कुल 6700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। बाकी बची हुई 5100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण अगले 3 महीने में कर लिया जाएगा।

कितना हुआ खर्च

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि की खरीदी पर अब तक 5000 करोड रुपए खर्च कर दिए गए हैं। वही निर्माण की लागत 7000 करोड़ बताई जा रही है। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ता हुआ दबाव कम किया जा सकेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews