अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, सतीश महाना ने दानदाताओं को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दान करने वाले लोगों को ही इस मामले में गलत ठहरा दिया है।
Ram Mandir

अयोध्या के राम मंदिर में हुआ चंदा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने चंदा चोरी करने वाले लोगों को गलत बताने की जगह दान करने वाले लोगों पर ही निशाना साध दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहा है कि ‘जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से इसे अर्पित नहीं किया था इसलिए चोरी हो गया।’ उनका बयान सामने आने के बाद अब एक नया विवाद शुरू हो सकता है। चलिए जान लेते हैं उन्होंने क्या कहा है।

क्या बोले सतीश महाना

चंदा चोरी मामले में सतीश महाना ने कहा कि ‘हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, हमारा पैसा मंदिर में लगा है और मंदिर का भव्य स्वरूप इस बात का प्रमाण है। जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है उन्हें सोचने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने शायद श्रद्धा से इसे भगवान के चरणों में अर्पित नहीं किया था इसलिए चोरी चला गया।’

पुलिस रिमांड पर आरोपी

बता दें कि चंदा चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने अयोध्या की एक विशेष अदालत में रिमांड की अपील की थी। अदालत ने 14 घंटे की रिमांड मंजूर कर ली है। खबरों के मुताबिक 7 दिन की पुलिस हिरासत का अनुरोध खारिज कर दिया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी आशुतोष तिवारी ने 7 दिन की रिमांड का अनुरोध किया था लेकिन 14 घंटे की हिरासत की ही अनुमति दी गई है।

सामान भी हुआ बरामद

इस मामले में आरोपियों से पूछताछ के दौरान निवेश संबंधी दस्तावेज, नगदी और सोना, वहीं चोरी की गई रकम से खरीदे गए दो चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है की चोरी की गई राशि का एक हिस्सा ब्याज पर पैसा देने के साथ शेयर बाजार में निवेश किया गया है। बता दें कि राम मंदिर में करोड़ों रुपए की चोरी का खुलासा हुआ है और फिलहाल इस मामले में SIT की जांच चल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews