राशन कार्ड धारकों के लिए खबर, आज से मिलेगा सितंबर महीने का राशन, ये होंगे पात्र, जानें डिटेल्स

राज्य में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को बुधवार से मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा। इसमें अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को इस बार 54 रुपये में तीन किलो चीनी भी वितरित की जाएगी।
ration card holder

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को सितंबर महीने का राशन आज 10 सितंबर बुधवार से वितरित होना शुरू हो गया है। अब 25 सितंबर तक यह वितरण होगा।उचित दर की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच दुकानें बंद रहेंगी । खाद्यान्न वितरण का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा।ध्यान रहे मुफ्त राशन का लाभ केवल उन धारकों को मिलेगा जिन्होंने ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बता दे कि राज्य में करीब 3.61 करोड़ राशन कार्ड हैं और 14.65 करोड़ लोग मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: बिना केवायसी नहीं मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ

  •  अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर त्रैमास के लिए 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी।पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो फोर्टिफाइड चावल दिया जाएगा।
  • जिन राशन कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं कराया है उन्हें लाभ नहीं दिया जाएगा। यदि उन्होंने ई केवाईसी करा ली तो अक्टूबर महीने से राशन मिलने लगेगा ।केवाईसी नहीं कराने वाले कार्ड धारकों को अगले तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अगर इस समय में यह लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो इनके कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।
  • कार्डधारकों को आधार प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई लाभार्थी लगातार तीन महीने तक राशन का उठान नहीं करता है तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों के लिए क्यों जरूरी है eKYC

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है। KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews