Transfer 2025 : शिक्षकों-कर्मियों के लिए अपडेट, तबादले के लिए आवेदन की तिथि बढी ,अब 20 अप्रैल तक कर सकते है अप्लाई, ये है नियम-प्रक्रिया

अप्रैल अंत में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ी बनाने की कार्रवाई होगी। इसके बाद  मई में तबादले आदेश जारी होंगे।
transfer news

UP Primary School teachers transfer : उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर्जनपदीय परस्पर तबादलों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है । अब शिक्षक एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।पहले यह तिथि 11 अप्रैल थी।

इसके बाद शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन पत्रों का प्रिंटआउट संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना और पत्रों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी ।अप्रैल अंत में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ी बनाने की कार्रवाई होगी। इसके बाद  मई में तबादले आदेश जारी होंगे।

मई में होंगे तबादले

  • शिक्षक द्वारा बीएसए कार्यालय में अपनी आपत्तियां 15 अप्रैल तकी प्रस्तुत की जाएंगी। इसके आधार पर बीएसए अपनी लॉगिन से डाटा 17 अप्रैल तक सुधारेंगे।
  • शिक्षक द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पत्र का प्रिंट आउट संबंधित बीएसए कार्यालय में 21 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे।
  • 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित हो चुके सभी आवेदन पत्र को जिला स्तरीय समिति की बैठक करके आगे की कार्रवाई के लिए मंजूरी ।
  • 26 अप्रैल से 10 मई तक सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आपसी सहमति से ओटीपी के माध्यम से जोड़ी बनाने की कार्रवाई होगी।
  • 15 मई को तबादला आदेश जारी होगा। गर्मी की छुट्टियों में – कार्यमुक्ति व कार्यभार ग्रहण

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • किसी भी कार्यकाल के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
  • ग्रामीण सेवा संवर्ग से ग्रामीण व नगर सेवा संवर्ग से नगर में ही तबादला होगा।
  • केवल स्कूल से स्कूल में तबादला किया जाएगा।
  • एक बार तबादला होने पर शिक्षक अपना आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे।
  • तबादला पाने वाले शिक्षक की उस जिले में वरिष्ठता सबसे नीचे मानी जाएगी।
  • यदि किसी शिक्षक के दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews