IPS Transfer : फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 8 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक पीटीएस मुरादाबाद और अरविन्द मिश्र को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ips transfer

UP IPS transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें तीन जिलों शामली, कानपुर और श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।कानपुर देहात और श्रावस्ती के एसपी को हटा दिया गया है।शासन ने आदेश जारी कर अधिकारियों को उनके नए कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले 26 अगस्त को योगी सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।इनमें आईपीएस एमके बशाल ,जय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, उपेंद्र कुमार अग्रवाल और सत्येंद्र कुमार का नाम शामिल था।

यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले

  1. अरविंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, उप्र
  2. श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उप्र
  3. श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात
  4. शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद
  5. राहुल भाटी को पुलिस अधीक्षक, श्रावस्ती
  6. लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़
  7. नरेंद्र प्रताप सिंह को  पुलिस अधीक्षक, शामली ।
  8. डॉ प्रवीण रंजन सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर

UP Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews