
Bharat Gaurav tourist train will offer pilgrims
गर्मियां शुरू होते ही समर वेकेशन भी शुरू हो चुके हैं और लोगों का घूमना फिरना बढ़ गया है। अगर आप हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे की ओर से गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन 13 फेरे में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलाई जाएगी। चलिए जान लेते हैं कि यह कहां से और कब से चलाई जाएगी।
कब से कब तक चलेगी ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 04316/04315 ऋषिकेश गोरखपुर ऋषिकेश साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक ऋषिकेश से प्रत्येक मंगलवार और 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को गोरखपुर से चलाई जाएगी।
होगी ये सुविधाएं
इस ट्रेन में थर्ड एसी का एक, सेकंड एसी का एक, स्लीपर के 10 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार कोच होंगे।
क्या है समय
ट्रेन नंबर 04315 गोरखपुर योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल सुबह 9 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 1:30 पर ऋषिकेश पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 04316 ऋषिकेश गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:20 पर रवाना होगी और हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए सुबह 6:20 पर गोरखपुर पहुंचेगी।
चलाई जाएगी ये समर स्पेशल
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन नंबर 04624 04623 गोरखपुर के रास्ते अमृतसर कोलकाता अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन 12 फेरे में चलाई जाएगी। ये ट्रेन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को और 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार चलाई जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

