Transfer News : नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 23 आईएएस अफसरों के तबादले , 10 जिलों के डीएम बदले, देखें लिस्ट

योगी सरकार ने सोमवार देर रात 23 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। इसमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए है। इसके पहले पिछले हफ्ते 2023 बैच के 19 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।
IAS Transfer 2025

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। सोमवार देर रात राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 23 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है।इनमें 10 जिलों गोंडा, गोरखपुर, प्रयागराज, कांसगंज, कानपुर देहात, ललितपुर, मिर्जापुर और बहराइच के डीएम भी बदल दिए गए है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। इससे पहले रविवार और सोमवार को 78 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया था। इन अफसरों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई तैनाती दी गई है। खास करके यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में हुए इन आईएएस अफसरों के तबादले

  1. अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग सचिव
  2. गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या मंडलायुक्त
  3. गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन
  4. बहराइच डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग ,अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा
  5. जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश कोअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा
  6. जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा को जिलाधिकारी गोरखपुर
  7. डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मंदर को डीएम गाजियाबाद
  8. डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा को डीएम प्रयागराज
  9. जिलाधिकारी कासगंज मेधा रूपम को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर
  10. अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड
  11. प्रणय सिंह को डीएम कासगंज, जिलाधिकारी कानपुर देहात आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति और राज्य संपत्ति अधिकारी
  12. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कपिल सिंह को जिलाधिकारी कानपुर देहात
  13. जिलाधिकारी ललितपुर अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी बहराइच
  14. विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमनदीप डुली को जिलाधिकारी ललितपुर
  15. विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग तथा राज्य संपत्ति अधिकारी पवन कुमार गंगवार को जिलाधिकारी मिर्जापुर
  16. जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी गोंडा
  17. संयुक्त निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय जय नाथ यादव को विशेष
  18. सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग प्रणता ऐश्वर्या को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर
  19. सचिव वित्त मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त
  20. गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव समाज कल्याण विभाग
  21. सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. सारिका मोहन को सचिव वित्त
  22. मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग
  23. मंडलायुक्त झांसी बिमल कुमार दुबे को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार ।

IAS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews