Transfer: राज्य शासन ने IPS अधिकारियों के तबादले किये, लिस्ट में एडीजीपी, आईजी, डीआईजी के नाम, आदेश जारी

10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले से पहले योगी सरकार 14 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया था । इनमें सात जिलों मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है।
ips transfer 2025

Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार में तबादलों का दौर जारी है, राज्य की योगी सरकार कानून व्यवस्था की जमावट के लिहाज से IPS अधिकारियों को इधर से उधर कर रही है, सोमवार को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश के बाद अब सरकार ने 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये है।

यूपी सरकार ने जिन 10 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं उनमें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस  उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

UP IPS अधिकारियों के तबादले 

  • प्रशान्त कुमार अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ को अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ बनाया है।
  • केएस इमैन्युअल पुलिस महानिरीक्षक, प्रतीक्षारत्, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ। (सीआईएसएफ प्रतिनियुक्ति से वापस) को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, यूपी लखनऊ पदस्थ किया है।
  • उपेन्द्र कुमार अग्रवाल  पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा यूपी, लखनऊ को पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ बनाया है।
  • रोहन पी कनय पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएँ, मुख्यालय, लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है। 
  • राजीव नारायण मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक/ प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन पीएसी, प्रयागराज को अपर  पुलिस आयुक्त पुलिस  कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर पदस्थ किया है।
  • शिवहरि मीणा अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएँ, मुख्यालय, उप्र लखनऊ में पदस्थ किया है।
  • सत्येन्द्र कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रतीक्षारत सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ। (एनसीआरबी प्रतिनियुकि से वापस को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ भेजा है।
  • राजेश कुमार सक्सेना पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस सुल्तानपुर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा पुलिस मुख्यालय यूपी लखनऊ पदस्थ किया है।
  • विकास कुमार वैद्य पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ उप निदेशक यूपी पुलिस अकादमी, मुरादाबाद पदस्थ किया है ।

शासन का तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews