UP Board Exam 2026 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, ये है पंजीकरण, शुल्क भुगतान और डेटा सत्यापन की नई डेट

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 10वीं व 12वीं में प्रवेश की तिथि एक सितंबर और कक्षा नौ व 11 के छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी है।
Board Exam

UP Board 10th 12th : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं-11वीं और 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। यूपी बोर्ड के नए नोटिस के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 तय की गई है। शुल्क जमा करने के बाद छात्रों का शैक्षिक विवरण और शुल्क संबंधी जानकारी संस्थान प्रमुख को 6 सितंबर 2025 रात 12 बजे तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

10वीं-12वीं के लिए नई तिथियां

  • संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सभी पंजीकृत छात्रों का परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से बैंक में जमा करना और स्कूल लॉग में प्रविष्टि 1 सितंबर, 2025
  • प्रधानाचार्य द्वारा भुगतान किए गए शुल्क व शैक्षणिक विवरण आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर अपलोड करना 6 सितंबर, 2025 (दोपहर 12 बजे तक)
  • अपलोड किए गए छात्र डेटा (नाम, माता-पिता का नाम, DOB, लिंग, विषय, फोटो आदि) का चेकलिस्ट सत्यापन 7 से 11 सितंबर, 2025
  • यदि आवश्यक हो तो सुधार कर वेबसाइट पर पुनः अपलोड करना (केवल स्वीकृत सुधार) 12 से 20 सितंबर, 2025
  • नामांकित अभ्यर्थियों की फोटो व नामांकन सूची (प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित) जिला निरीक्षक कार्यालय में हार्डकॉपी में जमा करना 30 सितंबर

कक्षा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की डेट में भी बदलाव

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 और 11 के लिए भी पंजीकरण की तारीखें संशोधित की हैं। इसके तहत पंजीकृत छात्रों का परीक्षा शुल्क विवरण और अकादमिक डेटा संस्था के प्रधान द्वारा अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 है।
  • छात्रों के विवरण (नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, लिंग, विषय, फोटो आदि) का सत्यापन 11 से 13 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
  • छात्रों की जानकारी में सुधार और अपडेटेड डेटा पुनः अपलोड करने की विंडो (इस दौरान नए छात्रों का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा) 14 से 20 सितंबर 2025 खुलेगी।
  • पंजीकृत छात्रों की सूची फोटो और ट्रेज़री शीट की कॉपी के साथ जिला स्कूल निरीक्षक को जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।

UP Board Notice

https://examregistration.upmsp.edu.in/

https://preregistration.upmsp.edu.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews