उत्तर प्रदेश में कल से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने वाली है। 18 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होगी जो 12 मार्च 2026 तक चलने वाली है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं बोर्ड द्वारा उनसे दिशा निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लेने की अपील की गई है। यह भी कहा गया है कि जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका पालन अवश्य करें अन्यथा परीक्षा में शामिल होने में परेशानी आ सकती है। चलिए आपको यूपी बोर्ड की इस गाइडलाइन के बारे में बात देते हैं।
52 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश बोर्ड की इस परीक्षा में 5230297 छात्र छात्राएं शामिल होने वाले हैं। इनमें से हाई स्कूल के 2750945 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं।
समय पर उपस्थित होना जरूरी
उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाने वाला है। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक रहने वाली है। सभी छात्रों को नए समय पर परीक्षा केंद्र यानी परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने को कहा गया है। अगर कोई छात्र लेट हो जाता है तो विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आधा घंटा बाद तक केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड है जरूरी
सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। कई बार फरवरी में छात्र एडमिट कार्ड लाना भूल जाते हैं, ऐसे में परीक्षा कक्षा नियंत्रक एग्जाम की अनुमति तो देगा लेकिन अगले पेपर में एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अगर दूसरे पेपर में भी स्टूडेंट प्रवेश पत्र भूलता है तो उसे एग्जाम नहीं देने दी जाएगी।
इन नियमों का पालन जरूरी
बोर्ड द्वारा साफ तौर पर यह कहा गया है कि जो छात्र रेगुलर है उन्हें परीक्षा केंद्र पर स्कूल की ड्रेस पहनकर उपस्थित होना होगा। किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं है। नकल के लिए पर्ची अगर किसी अन्य सामग्री का प्रयोग पूरी तरह से निषेध है, नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यहां देखें टाइम टेबल
बोर्ड की तरफ से दोनों कक्षाओं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च तक करवाया जाने वाला है। यहां दोनों कक्षाओं का टाइम टेबल देख सकते हैं।







