UP में 2 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 31 जिलों में मेघगर्जन-वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

उत्तर प्रदेश में आज 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
UP Weather Update

मानसून के सक्रिय रहने से उत्तर प्रदेश 1 से 2 अगस्त तक बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में अति बारिश का ऑरेंज और 24 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं करीब 50 शहरों में मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बिजली कड़कने और गिरने की भी आशंका जताई गई है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को काले बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार (27 जुलाई) को करीब 25 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। डीएम ऑफिस कैंपस में तो घुटनों तक पानी भर गया। ऑफिसर्स कॉलोनी में बारिश भर गया। कई गांवों का संपर्क टूट गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने सक्रिय मौसमी तंत्र और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।  28 जुलाई से 2 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई हैं। इस दौरान 28-30 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। अगले दो तीन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरवट देखने को मिलेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अबतक 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 243.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि 322.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अति भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद एवं आस पास के क्षेत्र।
  • भारी बारिश (येलो अलर्ट): सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।
  • मेघगर्जन/वज्रपात: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औंधिया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews