Police Promotion 2026: 121 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP POLICE PROMOTION: उत्तर प्रदेश में 121 उप निरीक्षकों (दरोगा) को प्रमोशन देकर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 में निहित प्रावधानों के तहत की गई है।
Promotion

MP Promotion

उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई हैं। 2 फरवरी 2026 को आईजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय के जारी आदेश के अनुसार,  प्रदेश भर में तैनात 121 उप निरीक्षकों (दरोगा) को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक एवं निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली–2015 में निहित प्रावधानों के तहत की गई है। जारी सूची में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान तैनाती और वर्ष 2025 का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

सभी पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल अधिकारी अपने-अपने जनपदों में वर्तमान पद पर कार्य करते रहेंगे। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार यूपी पुलिस इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा सरकारी आवास भत्ता,महंगाई भत्ता (DA), परिवहन भत्ता, शहरी क्षतिपूर्ति भत्ता, सरकारी वाहन (ड्यूटी के लिए), स्वयं और परिवार के लिए मेडिकल सुविधा और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिलती है। सभी को मिलाकर एक इंस्पेक्टर की कुल मासिक सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक हो सकती है

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

  • जारी सूची में कानपुर नगर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, झांसी, बस्ती, बलिया, सीतापुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, श्रावस्ती सहित कई जिलों में तैनात दारोगाओं को पदोन्नति मिली है।
  • उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने वालों में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रामस्वरूप, सुनील कुमार सिंह, जयकरन सिंह, प्रमोद कुमार यादव, आशीष त्रिवेदी और संतोष कुामर पटेल शामिल हैं।
  • कुशीनगर जिले में तैनात छह उप निरीक्षकों को भी पदोन्नति मिली है इनमें अखिलेश कुमार यादव, श्याम बिहारी उपाध्याय, जितेंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और नित्यानंद सिंह का नाम शामिल हैं।
  • जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली अंतर्गत अताईपुर हलका इंचार्ज एसएसआई सुरजीत सिंह का नाम भी शामिल है।

up police

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews