ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर यूपी का कदम, परिवहन विभाग ने तेज की तैयारी

बैठक में परामर्शदाता संस्था डेलॉयट (Deloitte) ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। जिसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था में परिवहन क्षेत्र की भूमिका और संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर यूपी का कदम, परिवहन विभाग ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी रणनीति पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की।

अर्थ व्यवस्था को लेकर चर्चा

बैठक में परामर्शदाता संस्था डेलॉयट (Deloitte) ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी। जिसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था में परिवहन क्षेत्र की भूमिका और संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में होनी चाहिए, क्योंकि परिवहन राज्य की प्रगति की रीढ़ है।

बैठक में इन प्रमुख मुद्दो पर चर्चा

  • ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य में परिवहन विभाग की सक्रिय भागीदारी
  • शहरी परिवहन में स्मार्ट इंडिकेटर प्रणाली की प्रगति
  • ADTC के तहत ड्राइवर प्रशिक्षण के लिए बने SOP की समीक्षा
  • जिला परिवहन कार्यालयों (DTC) में SOP के क्रियान्वयन की स्थिति
  • 23 प्रमुख बस अड्डों को PPP मॉडल के तहत विकसित करने की प्रगति रिपोर्ट

यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता: परिवहन मंत्री

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा,

“प्रदेश की आर्थिक प्रगति में परिवहन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अधोसंरचना, मानव संसाधन और यात्रियों की सुविधा इन तीनों स्तरों पर समान रूप से कार्य कर रहे हैं। यदि योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होती हैं, तो उत्तर प्रदेश निश्चित रूप से ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।”

बैठक के अंत में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का क्रियान्वयन जनसुविधा केंद्रित हो और उसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews