पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के प्रभाव से आज रविवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अलग अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।
रविवार को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। सोमवार16 जून को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 17 से 20 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वही बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से 18 से 20 जून के बीच मानसून के यूपी में पहुंचने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें
1UP के पुलिसकर्मियों के 3 भत्तों में हुई वृद्धि, अब मिलेंगे इतने रुपए, दिवाली से पहले कर्मचारियों के DA-बोनस पर भी फैसला संभव
2पुलिस स्मृति दिवस-2026 : योगी आदित्यनाथ बोले शहीदों के नाम केवल स्मारक पर नहीं होते, वे राष्ट्र की नैतिक चेतना में अंकित होते हैं
3दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! बोनस का भी ऐलान संभव
4प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
आज इन जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट
- रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर , आजमगढ़ ,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी , सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर।
- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बारिश , बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवा चल सकती है।
