UP Weather : आज 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 22 तक चलेगा वर्षा का दौर, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और 15 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
UP Weather

UP Weather Update: चक्रवाती परिसंचरण के चलते 2-3 दिन उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, तराई और मध्य क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सो में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।फिलहाल 22 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताक तक मानसून की विदाई संभव है।

22 सितंबर तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम

नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से 22 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर चलने का अनुमान है । इस दौरान 16-17 सितंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। 18 से 22 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन पूर्वी यूपी में 19 सितंबर तक है। लखनऊ में भी 17 और 18 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।उसके बाद एक बार फिर बारिश में कमी आएगी और मानसून वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संतरविदास नगर, जौनपुर , आजमगढ़ , देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच ,लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर में भारी बारिश ।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर ,आजमगढ़ ,मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

16 से 22 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 16-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 17-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।दोनों हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 18-09-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 19-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 20-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 21-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 22-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

UP Weather Forecast Till 20 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews