UP Weather : 24 घंटे में फिर करवट लेगा मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार, छाएगा कोहरा, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का ताजा हाल

20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।
up weather

UP Weather Update : आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन दोनों ही हिस्सों में देर रात और सुबह कहीं-कहीं छिछला कोहरा छा सकता है। 20 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।इस दौरान सुबह रात को हल्का कोहरा छाया रहेगा।

आज बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन देर रात और सुबह कोहरे छा सकता है। इस दौरान तेज हवा चलेगी और तापमान भी गिर सकता है। 24 फरवरी तक प्रदेश में कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

UP Weather : 19 से 24 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 19 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
  • 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। दोनों हिस्सों में छिछला कोहरा भी छा सकता है।
  • गुरुवार को नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में एक या दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार है, तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
  • 21, 22, 23 और 24 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छा सकता है।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews